इंस्टिट्यूट ऑफ़
टाउन प्लानर्स, इंडिया
की नार्थ जोन कॉनफेरेन्स 10 अगस्त2019 को
लखनऊ में संपन्नI
इंस्टिट्यूट ऑफ़ टाउन प्लानर्स, इंडिया
के उत्तर प्रदेश चैप्टर द्वारा आयोजित नार्थ
जोन कॉनफेरेन्स का आयोजन दिनांक 10 अगस्त2019 को लखनऊ में
संपन्न हुआ I इस कॉनफेरेन्स का उद्घाटन समारोह के मुख्य
अतिथि श्री दीपक कुमार, प्रमुख सचिव, आवास एवं शहरी
नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश के द्वारा किया गया इस अवसर पर
इंस्टिट्यूट ऑफ़ टाउन प्लानर्स, इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर
डी. एस. मेश्राम व महासचिव श्री प्रदीप कपूर के साथ देश भर से आये नगर नियोजकों ने भाग लिया
I इस कांफ्रेंस में चर्चा का मुख्य विषय लोकल एरिया प्लानिंग एवं
ब्राउन फील्ड विकास था I
समारोह के मुख्य अतिथि श्री दीपक कुमार ने अपने
सम्बोधन में इस बात पर ख़ुशी जाहिर की कि दस वर्ष पश्चात् उन्हें
फिर इस प्रकार की गोष्ठी को सम्बोधित करने का अवसर प्राप्त हो रहा है I उन्होंने याद दिलाया कि अब से दस वर्ष
पूर्व २००९ में नगर नियोजन की शिक्षा विषय पर चर्चा हुई थी और आज आप लोग एक
अत्यधिक सामयिक एवं व्यावहारिक विषय पर चर्चा करने जा रहे हैं I प्रमुख सचिव द्वारा नगर नियोजकों का
आवाहन किया कि नगर नियोजन की योजनाओं को यदि
सुढ़ृड़ नियमों एवं नीतिओं व जान
सामन्य की आकांक्षाओं के आधार पर तैयार किया जाये तब उसमें बाद में छेड छाड़ करना
संभव नहीं होगा व इनका क्रियान्वयन सही प्रकार से हो सकेगा I श्री दीपक कुमार द्वारा संकेत दिया की
वह प्रदेश में नगर नियोजन के सम्बन्ध में शीघ्र ही एक विचार विमर्श आयोजित करेंगे I उन्होंने यह इच्छा भी व्यक्त की कि इस
संस्था द्वारा दिल्ली स्थित अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड सेंटर के पुनः निर्माण के
सम्बन्ध अपनी राय प्रस्तुत करने पर विचार
करेंI
इस अवसर पर नई दिल्ली से पधारे डाक्टर मेश्राम
द्वारा लोकल एरिया प्लानिंग एवं ब्राउन फील्ड विकास से होने वाले लाभों के सम्बन्ध
में विस्तार से अवगत कराया I
तकनीकी सत्रों में दोनों विषयों पर देश के
विभिन्न क्षेत्रों से आये विशेषज्ञों ने अपने विचार सभा में प्रस्तुत किये I
उत्तर प्रदेश के मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक
श्री अनूप श्रीवास्तव के द्वारा समस्त अथितियों व डेलीगेट्स का स्वागत किया व सभा
के संयोजक प्रो. सुबोध शंकर के द्वारा इस कांफ्रेंस की रूपरेखा को प्रस्तुत किया
धन्यवाद ज्ञापन रीजनल चैप्टर के सचिव डाक्टर आर .के . उदयन द्वारा दिया गया
No comments:
Post a Comment